डेराबस्सी। साधू नगर में पानी की दूषित सप्लाई के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में कॉलोनी वासियों की ओर से नगर काउंसिल के अधिकारियों को भी अवगत करवाया लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर काउंसिल की ओर से शहर में दो समय सुबह व शाम को पानी की सप्लाई की जाती है। रविवार शाम को भी साधू नगर में दूषित पानी की सप्लाई आई। कालोनी निवासियों ने बताया कि पानी काफी मैला था। इसमें मिट्टी मिक्स थी।