समागम में शामिल दिव्यांग बच्चों को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। समाज सेवी संस्था संत कबीर फाउंडेशन मोहाली की ओर से स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप के सहयोग से फेज-सात में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समागम करवाया। प्रोग्राम संस्था की प्रमुख रेनू कक्कड़ की अगुवाई में हुआ। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने देशभक्ति प्रोग्राम पेश कर सबका दिल जीत लिया।
इस दौरान विशेष अतिथि के तौर पर समाजसेवी, भारतीय इंकलाब दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अंबिका ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीन कुमार व को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप प्रीति अरोड़ा ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विशेष अतिथि की ओर से दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।