फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद काफी टूट गया था, आत्महत्या करने के बारे में भी सोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीयू में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने और वायरल करने से जुड़े मामले में आरोपी सन्नी मेहता को आखिर बुधवार को जमानत मिल गई है। हालांकि उसकी जमानत पहले हो गई थी, लेकिन बांड आदि भरने में उसे थोड़ा समय लग गया।
विज्ञापन

सन्नी ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के शिमला के रहनेेेे वाले हैं। इस मामले के सामने आने के बाद एक महीना उनके लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है। उसका जीवन पूरी तरह से ट्रैक से उतर गया है। सन्नी ने बताया कि 17 अगस्त को उसको आरोपी छात्रा की चाची का फोन आया था। उन्होंने उसे कहा था कि क्या उसने छात्रा का कोई वीडियो वायरल किया है। मैंने उसे मना कर दिया था। अगली सुबह मुझे एक अन्य दोस्त ने इस बारे में बताया। सन्नी ने बताया कि वह छात्रा को जानता था। उससे बेकरी पर मिला था, जहां पर वह काम करता था। लेकिन वह आपस में बात नहीं करते थे। बता दें कि 17 सितंबर को सीयू में आपत्तिजनक वीडियो का मामला सामने आने के बाद सन्नी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी छात्रा की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा रंकज वर्मा को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, उसको अदालत से जमानत मिल चुकी है। हालांकि आरोपी छात्रा और फौजी संजीव अभी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें