फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेंगू से पीड़ित रहा अक्तूबर, अगस्त में आने लगे थे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों में धीरे-धीरे लगाम लगने लगी है। अब तक के आंकड़ों की मानें तो इस साल डेंगू के मामलों की शुरूआत तो फरवरी से हो गई थी, लेकिन उस समय दो से तीन केस ही आ रहे थे। जबकि अगस्त में डेंगू के ज्यादा मरीज आने शुरू हो गए थे। अगस्त में जिले में 32 केस आए पर जैसे ही यह महीना बीता डेंगू के केसों की संख्या एकदम से बढ़ गई। सितंबर में डेंगू के 268 मामले सामने आ गए तो वहीं, अक्तूबर में डेंगू अपनी पीक यानी 812 पर पहुंच गया। हालांकि नवंबर में अब तक डेंगू के 264 केस आए हैं जो आंकड़ा अगस्त के करीब पहुंच रहा है।
विज्ञापन

मोहाली में फिलहाल रोजाना डेंगू के करीब 12-15 केस सामने आ रहे हैं। अब तक वर्ष 2024 के दौरान 1414 केस आ चुके हैं। मंगलवार को भी डेंगू के 15 केस ही सामने आए। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम की मानें तो डेंगू से बचाव के लिए लगातार अवेयरनेस फैलाई जा रही है। साथ ही डेंगू के मामलों को लेकर जांच भी लगातार जारी है। वहीं, फेज-6 सिविल अस्पताल की महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरमन कौर बराड़ ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचने के उपाय बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि मच्छरों के काटने से बचने के लिए लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने और अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखें।
विज्ञापन





हर महीने में कुल डेंगू के मामले-
महीना डेंगू के मामले

जनवरी 0

फरवरी 3

मार्च 2

अप्रैल 2

माई 6

जून 2

जुलाई 5

अगस्त 32

सितंबर 268

अक्तूबर 812

नवंबर 264
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें