फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खालसा कॉलेज के हुनर 2025 में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3ए स्थित खालसा कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी के नेतृत्व में इंटर कॉलेज फेस्ट ‘हुनर 2025’ का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा सेवा पंजाब एवं राज्य की एनएसएस अधिकारी सहायक निदेशक रुपिंदर कौर मुख्य अतिथि थीं। फेस्ट में 12 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें डिबेट, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, कोलाज मेकिंग, फोटोग्राफी, पेंटिंग, कविता पाठ, लोकगीत, मिमिक्री, फैंसी ड्रेस, वीडियो मेकिंग, लोगो डिजाइनिंग जैसे अनेक प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रमों से अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फेस्ट का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें