फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एम्स में पोलराइज-24 फेस्ट के अंतिम दिन छात्रों ने मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ( एम्स ) में पोलराइज-24 फेस्ट के अंतिम दिन छात्रों ने धूम मचाई। मेडिकल छात्रों द्वारा आयोजित यह फेस्ट शुक्रवार को संपूर्ण हो गया। अंतिम दिन कई तरह की प्रतियोगिताओं में सभी छात्रों ने भाग लिए जिनमें पहले तीन स्थानों पर आए सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


छात्रों के साथ बच्चा बन कर एम्स की प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भार्ती ने छात्रों के बीच शायरी पेश की। वहीं उन्होंने बच्चों के साथ हंसी मजाक कर पूरा समय बांध दिया। वहीं अलग अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सभी में पहले तीन स्थान पर आए प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

ग्रुप सिंगिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान तान्या और सरगम टीम , दूसरा स्थान सिमरन, सान्या और गुरांश टीम और तीसरे स्थान गुरांश और जसकरण की टीम ने हासिल किया।
विज्ञापन

सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रियंका , दूसरा स्थान अभिमन्यु और तीसरा स्थान सरगम ने हासिल किया। साज बजाने में पहला स्थान देवयांश , दूसरा स्थान हृतका और तीसरा स्थान मोक्ष ने हांसिल किया। रैप बैटल में पहले स्थान पर लक्शित , दूसरे पर गान्या, तीसरे स्थान पर लवीश और सुरेश की टीम रही। डबिंग में पहला स्थान राधिका और लवनीत की टीम, दूसरा स्थान यश और तेजवीर की टीम और तीसरा स्थान आर्य़न, तनीशा औऱ धर्म टीम में हांसिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें