भाषा विभाग पंजाब की ओर से करवाए गए मुकाबलों में गांव सिंघभगवंतपुरा स्कूल की छात्रा ने बढ़िया प्रदर्शन किया। इस पर मंगलवार को उसे सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल परमजीत कौर की देखरेख में करवाए गए समागम दौरान जट्ट महासभा पंजाब के जनरल सचिव और सीनियर कांग्रेसी नेता जैलदार सतविंदर सिंह चैडिया मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
समागम के दौरान प्रिंसिपल परमजीत कौर ने बताया कि भाषा विभाग पंजाब की ओर से करवाए गए मुकाबलों में उनके स्कूल की छात्रा नवनीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया था।
इस अवसर पर जैलदार सतविंद्र सिंह चैडिया और स्कूल प्रबंधकों ने नवनीत कौर को नगदी और सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जतिंद्र सिंह, प्रबोध गुप्ता, अजमेर सिंह, गुरदीप सिंह, पंच अमरदीप सिंह और परमजीत सिंह मौजूद रहे।