फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गेश के पेरेंट्स बने पहेली, कई दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Wed, 30 Mar 2016 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
किडनैपिंग
विज्ञापन
फेज-6 बैरियर पर करीब चौदह दिन पहले लावारिस हालत में मिले पांच वर्षीय दुर्गेश नाम के बच्चे के पेरेंट्स का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। बच्चे के संबंध में सारी जानकारी विभिन्न राज्यों की पुलिस को भेज दी गई है। इसके अलावा चाइल्ड वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा बच्चे की लगातार काउंसिलिंग भी करवाई जा रही है। लेकिन, अभी तक बच्चे के पेरेंट्स के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस के लिए बच्चे के पेरेंट्स पहेली बन गए है।
विज्ञापन


चाइल्ड  प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट अर्शदीप सिंह जौहल ने बताया कि उनकी कोशिश है कि बच्चे को तुरंत उसके पेरेंट्स से मिलाया जाए। जानकारी के मुताबिक, 16 मार्च को जब बच्चा फेज-6 बैरियर के पास लावारिस हालत में मिला था। तो लोगों ने  उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।

इस दौरान बच्चे ने अपना नाम दुर्गेश बताया था। साथ ही अपने आपको हरिद्वार का रहने वाला बताया था। इसी बीच पुलिस ने जहां बच्चे का मेडिकल करवाकर उसे चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट को सौंप  दिया था। वहीं, इस बारे में जानकारी देश के सभी राज्यों में भेज दी थी। लेकिन इसके बाद कोई बात सिरे नहीं चढ़ पा रही है।
विज्ञापन


विभाग को कहां आ रही है समस्या
जानकारी के मुताबिक बच्चा अभी छोटा है। वहीं, तोतला बोलता है। वह किसी जगह का नाम नहीं बता पा रहा है। इस कारण उस स्थान को ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है। विभाग के माहिर लगातार काउंसिलिंग करवा रहे हैं, ताकि कोई ऐसी चीज पता चल सके कि जिससे बच्चे को पेरेंट्स से मिलाया जा सके।

बच्चे के गायब के होने के संबंध में कोई एफआईआर नहीं
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे के संबंध में उन्होंने हरिद्वार समेत पंजाब, हरियाणा और साथ लगते राज्यों से पड़ताल की है। लेकिन, बच्चे के गायब होने के संबंध में यहां कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इससे भी पुलिस को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

कई राज्यों से आ रहीं फोन कॉल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चे के संबंध में पूछताछ के लिए कई राज्यों से फोन कॉल्स आ रहीं हैं। कई सोशल साइट्स पर बच्चे के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें