फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 12 जुलाई से रुक जाएगी सफाई, हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी

Sat, 09 Jul 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर में 12 जुलाई से सफाई का काम रुक जाएगा। सफाई मजदूर फेडरेशन और सफाई मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को आपात मीटिंग कर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। वहीं, यूनियन ने इस संबंधी स्थानीय निकाय विभाग के सचिव, डायरेक्टर, डिप्टी कमिश्नर, मेयर व कमिश्नर को नोटिस भेज दिया है। साथ ही यह स्पष्ट किया है कि यदि इस दौरान किसी प्रकार का नुकसान होता है तो उसके लिए सरकार जिम्मेवार होगी।
विज्ञापन


सफाई मुलाजिम यूनियन के नेताओं ने बताया कि मांगों को लेकर पिछली बार जब हड़ताल हुई थी तो उस समय सरकार और नगर निगम ने अपने स्तर पर मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उन पर अमल नहीं हो पाया है। 
उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान उन्हें स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री ने सीएम के साथ मीटिंग करवाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन यह बात भी अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन


नेताओं ने बताया कि 30 अप्रैल को हुई मीटिंग में फैसला लिया गया था कि लगातार चलने वाले काम पर आउट सोर्स या ठेकेदारी के माध्यम कर्मचारी नहीं रखे जाएंगे, लेकिन मोहाली नगर निगम की ओर से इस पर अमल नहीं किया जा रहा है। 

मुलाजिम नेताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय निकाय सरकार ने अगस्त 2012 में मोहाली नगर की 450 सफाई सेवकों के पक्के पद मंजूर किए थे, लेकिन नगर निगम द्वारा सफाई का काम ठेके पर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले सफाई का ठेका एक साल के लिए दिया जाता था, लेकिन अब पांच साल के लिए दिया गया है। जो गलत है।

ठेके पर काम करवाने के लिए निगम को हर साल 13 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। उन्होंने कहा कि यदि 328 मुलाजिमों को रेगुलर भी कर दिया जाएगा तो कुल सात करोड़ रुपये की लागत आएगी। ऐसे में निगम को छह करोड़ बच सकते हैं। महासचिव पवन गोडयाल ने लोगों से अपील की है कि हड़ताल पर जाना उनकी मजबूरी है। ऐसे में उनका सहयोग करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें