मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में 9 सितंबर से चल रही पीसीएमएसए डॉक्टर की हड़ताल के कारण मरीजों को हो रही परेशानी के कारण शनिवार को ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई। सुबह 8 बजे से ही ओपीडी में (एम्स) के डॉक्टर मरीजों को देखने के लिए बैठ गए थे। वहीं 11 बजे के बाद पीसीएमएसए के डॉक्टर भी ओपीडी में बैठ गए थे, और सभी मरीजों का जांच भी की। वहीं तीन दिन से पूर्ण रूप से ओपीडी बंद होने के बाद शनिवार को 595 मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया।
शनिवार को दोपहर 2 बजे गृह मंत्री बलबीर सिंह, एएसएचएफडब्ल्यू, एएस फाइनेंस और पीसीएमएसए पंजाब के बीच हुई बैठक में संयुक्त बयान में सरकार ने पीसीएमएसए की सभी मांगों को बिना शर्त स्वीकार करने की घोषणा की है। मांगों पर सरकार ने कहा कि राज्य के सभी रोजाना चौबीस घंटे खुलने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षा ढांचे की घोषणा एक सप्ताह के भीतर की जाएगी, अगले महीने तक चिकित्सा अधिकारियों के 400 पद भरे जाएंगे, एसीपी को बिना शर्त बहाल किया जाएगा और अगले 12 महीने में या उससे पहले लागू किया जाएगा। बॉक्स
सोमवार-मंगलवार दो घंटे ज्यादा खुलेगी ओपीडी
15 सितंबर से ही ओपीडी सेवाओं को दोबारा से शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा सोमवार और मंगलवार को ओपीडी के नियमित समय को दो घंटे के लिए और बढ़ाया जाएगा, जिससे बीते दिनों में हुई असुविधा का सामना करने वाले रोगियों की सेवा की जा सके।