मोहाली। उपभोक्ता संरक्षण फेडरेशन की बैठक में उपभोक्ताओं से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें पंजाब सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी की निंदा की गई। सभी सदस्यों ने कहा कि इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लें। इस मीटिंग की अध्यक्षता पीएस विरदी ने की। इस मीटिंग में जय सिंह, प्रवीन कपूर, एमएल पंगोत्रा भी मौजूद रहे।
शहर में सिटी बस सेवा स्थापित करने, गमाडा द्वारा कई फेस/सेक्टरों में नगर निगम को रेहड़ी फड़ी वालों के लिए दी गई जगह को रेहड़ी फड़ी वालों को आवंटित करने और बाजारों के फुटपाथों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने,ट्रैफिक समस्या का समाधान करने की भी मांग की गई है।
पीएस विरदी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और सरकार से निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की माग की गई। महासचिव आलोक पवार ने बताया कि मीटिंग के दौरान पंजाब सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी की निंदा की गई और बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। शहर में सिटी बस सेवा स्थापित करने, गमाडा द्वारा विभिन्न फेजों/सेक्टरों में नगर निगम को रेहड़ी फड़ी वालों के लिए दी गई जगह को रेहड़ी-फड़ी वालों को आवंटित करने और बाजारों के फुटपाथों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने,ट्रैफिक समस्या का समाधान करने की भी मांग की गई है। इसके अलावा शहर में बढ़ती लूटपाट, व मारपीट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग से अविलंब उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।
सफाई व्यवस्था भी बदहाल
शहर की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है और विभिन्न इलाकों में कचरा फेंकने के लिए बनाए गए डिस्पोजल स्थलों से समय पर कचरा नहीं उठाए जाने के कारण कचरा बाहर बिखरा पड़ा रहता है। इसके लिए ठोस प्रबंध करने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए। फेज 6 में बने बस स्टैंड को पूरी तरह से शुरू करने के लिए भी विभाग को फेडरेशन की ओर से लिखा गया है।