फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्तिपत्र न देने पर हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। नगर काउंसिल लालड़ू के तहत काम करते सफाईकर्मियों ने नियुक्तिपत्र न सौंपे जाने पर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान उन्होंने काम बंद करके काउंसिल दफ्तर के सामने रोष जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर सफाई मजदूर यूनियन लालड़ू के प्रधान प्रवीण कुमार, चेयरमैन सुखविंदर सिंह, हरपाल समेत समूह महिला कर्मचारियों ने बताया कि सभी सफाईसेवकों को नगर काउंसिल की ओर से नियुक्तिपत्र नहीं दिए जा रहे हैं। इसे लेकर उनमें रोष है। उन्होंने कहा कि अगर सभी सफाईसेवकों को नियुक्तिपत्र नहीं सौंपे गए तो वे संघर्ष को और तेज करते हुए काउंसिल दफ्तर के आगे गंदगी का ढेर लगा देंगे। वहीं बाजार में रोष रैली भी निकाली जाएगी जिसकी जिम्मेदारी नगर काउंसिल अधिकारियों की होगी।
बता दें कि नगर काउंसिल लालड़ू के तहत 107 सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत नगर काउंसिल लालड़ू के सभी सफाईकर्मियों को अभी तक नियुक्तिपत्र नहीं सौंपे गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जाते तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। वहीं इस बारे में काउंसिल अधिकारी के अनुसार 46 सफाई कर्मचारियों को नियुक्तिपत्र दिए जा रहे हैं जबकि सफाईसेवक सभी को नियुक्तिपत्र देने की बात पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें