मोहाली। नगर निगम की नव नियुक्त कमिश्नर नवजोत कौर ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहरवासियों को पहल के आधार पर सारी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। बुजुर्गों व दिव्यांग लोगों को जरूरी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इलाके के सर्वपक्षीय विकास और लोगों की मुश्किलों को दूर करने के लिए काम किया जाएगा। साथ ही पहले से मजबूत शहर के बुनियादी ढांचे में अन्य सुविधाओं का इंजाफा किया जाएगा। नवजोत कौर 2006 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले गमाडा की अतिरिक्त मुख्य प्रशासक के पद पर काम कर चुकी है। उन्हें शहर के बुनियादी ढांचे के बारे में पूरी जानकारी है।