भारतीय स्टेट बैंक ने जीरकपुर में अपनी नई शाखा खोली है। इसमें 24 घंटे पैसे जमा होंगें और लोग अपना अकाउंट खुद खोल सकेंगे। एसबीआई की नए कंसेप्ट की शाखा ‘इन.टच’ में आकर खुद कियोस्क मशीन पर अपनी जानकारी डालकर और संबंधित डाक्यूमेंट्स मशीन में स्कैन कर सिर्फ 15 मिनट में खाता खुलवा सकते हैं।
इसके अलावा इस शाखा में डेबिट कार्ड, पैसे जमा कराने और निकालने के अलावा पासबुक प्रिंट करवाने जैसी सुविधाएं भी हासिल कर सकेंगे। शुक्रवार को एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) एनके चारी और मुख्य महाप्रबंधक चंडीगढ़ मंडल अनिल किशोर ने जीरकपुर में ‘इन.टच’ शाखा का उद्घाटन किया।
इस मौके पर डीएमडी चारी ने कहा कि एसबीआई का यह प्रयास बैंकिंग उद्योग में डिजिटल प्राधिकरण की शुरुआत है। इस शाखा में लगाई गई मशीनों से ग्राहक स्वयं अपने खाते खोल सकते हैं। इसके अलावा डेबिट कार्ड एवं अन्य सुविधाएं हासिल कर सकते हैं, इसके लिए पहले उन्हें काफी दिन इंतजार करना पड़ता था।
वहीं इसके बाद डीएमडी और सीजीएम ने सोसायटी फॉर दी केयर ऑफ ब्लाइंड संस्था चंडीगढ़ को नेत्रहीन बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए एक कार भेंट की।