फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेंट मैरी और ज्ञान ज्योति की टीमें जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ज्ञान ज्योति ग्लोबल स्कूल, फेज दो में सीबीएसई क्लस्टर 17 वॉलीबाल टूर्नामेंट के मुकाबले चल रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन की शुरुआत अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में जेडी पब्लिक स्कूल राजपुरा और सेंट मैरी स्कूल नंगल के बीच मुकाबले से हुई। इसमें सेंट मैरी स्कूल नंगल ने शानदार जीत दर्ज की।
अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में निशान अकादमी मुक्तसर ने एग्रोस्टार स्कूल मोहाली को 2-1 के स्कोर से हराकर एक और जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में ज्ञान ज्योति ग्लोबल स्कूल ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए वसंत वैली पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराकर अगले दौर में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल बठिंडा ने जीजीएस पब्लिक स्कूल इसी तरह एवीपीएस को हराकर जीत हासिल की। इसी तरह मानसा के अकलिया स्कूल ने ऑक्सफोर्ड स्कूल के खिलाफ कड़े मुकाबले में जीत हासिल की।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग में पायनियर कॉन्वेंट स्कूल ने कालीधर नेशनल स्कूल को 2-0 के स्कोर से हराकर जीत हासिल की। अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में माता साहिब कौर पब्लिक स्कूल राइडर्स ने गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल मधोर कलां को 2-0 के स्कोर से हराया।
प्रिंसिपल ज्ञान ज्योति ने प्रतिभागियों की उनके समर्पण और कौशल के लिए प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें