फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने रात को पीसीआर की वर्किंग की चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नए साल को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा पहरा मजबूत कर दिया है। पीसीआर पार्टियों से लेकर एसएचओ तक को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात एसएसपी कुलदीप चिंह चहल ने पीसीआर की वर्किंग चेक की। सभी पीसीआर पार्टियां तय स्थान पर समय से पहुंची। इस दौरान एसएसपी ने पीसीआर मुलाजिमों को आरोपियों से निपटने के टिप्स भी दिए। मुलाजिमों को इमानदारी से ड्यूटी करने की नसीहत दी है। आखिर में उन्होंने मुलाजिमों संग चाय भी पी।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक एसएसपी कुलदीप सिंह चहल देर रात पीसीआर की वर्किंग चेक करने के लिए सड़क पर उतरे। इस दौरान शहर के एक स्थान पर सभी पीसीआर पार्टियों को बुलाया। सभी पीसीआर पार्टियां तीन से छह मिनट के समय में वहां पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने पीसीआर मुलाजिमों को समझाया कि रात के समय किसी भी तरह कोई हादसा आदि हो जाता है तो तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाए और एंबुलेंस आदि के इंतजार में न रहे।
उन्होंने मुलाजिमों को समझाया कि वे सार्वजनिक स्थानों पर पूरी तरह से नजर रखें। अपना नेटवर्क मजबूत करे, उन्हें इलाके की सारी स्थिति का पता होना चाहिए। इसके अलावा रिहायशी एरिया में रात के समय गश्त जरूर करे क्योंकि धुंध के मौसम का अपराधी पूरा फायदा उठाते हैं। दूसरी तरफ एसएसपी ने शहर के लोगों से अपील की है कि कई लोग न्यू ईयर की छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जा रहे हैं या फिर बाहर जाने वाले हैं तो वे घरों में लगवाए न्यूज पेपर बंद करके जाएं। वहीं अपने पड़ोसियों को बताकर जाएं ताकि वह आपके घर पर नजर रख पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें