फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भागोमाजरा में 22 लाख रुपये का खेल मैदान खिलाड़ियों को समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली विधानसभा क्षेत्र के गांव भागोमाजरा में 22 लाख रुपये की लागत से तैयार खेल मैदान सोमवार को खिलाड़ियों को समर्पित किया गया। विधायक कुलवंत सिंह ने इसका उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को खेल किटें भी वितरित कीं। इस अवसर पर गांव की पंचायत के सदस्य और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए गांवों में खेल सुविधाएं विकसित कर रही है। उन्होंने बताया कि मोहाली हलके में भी कई अन्य खेल मैदान तेजी से तैयार किए जा रहे हैं। भागोमाजरा का यह मैदान गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों के बच्चों और युवाओं को भी लाभ देगा। विधायक ने कहा कि खेलों का माहौल युवाओं को नशे से दूर रखेगा और उनकी प्रतिभा निखारेगा। इस मौके पर सरपंच गुरजंट सिंह पुन्निया और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें