मोहाली। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-61 मोहाली की टीम ने स्ट्राबेरी फील्ड स्कूल सेक्टर-26 चंडीगढ़ के खिलाफ खेले गए फुटबाल मुकाबलों में शानदार कौशलता का प्रदर्शन कर मैच जीते। यह मैच स्ट्राबेरी फील्ड स्कूल के मैदान पर खेले गए।
पहला मैच अंडर-8 श्रेणी में हुआ जिसमें स्पोर्ट्स कांप्लेक्स टीम ने स्ट्राबेरी फील्ड को 4-2 से हराया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए दिलनूर और अर्जुन ने 2-2 गोल किए, जबकि स्ट्राबेरी फील्ड के लिए विराज और सिराज ने 1-1 गोल किया। दूसरे मैच में अंडर-11 कैटेगरी में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स ने 5-0 से जीत दर्ज की, जिसमें यदव, ओजस, विवान केसवानी, सुफियान और दिलशेर ने एक-एक गोल किया।
इसके बाद तीसरे मैच में अंडर-13 श्रेणी में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स ने 3-2 से जीत हासिल की। कावन ने 2 गोल किए जबकि ध्रुव ने एक गोल किया। स्ट्राबेरी फील्ड के लिए विराज ने दोनों गोल किए। इस जीत के साथ ही स्पोर्ट्स कांप्लेक्स ने शानदार कौशलता का प्रदर्शन किया और स्ट्राबेरी फील्ड को हराकर अपनी शक्ति का परिचय दिया।