मोहाली। फेज-5 में मोटरसाइकिल सवार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार वहीं गिर गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। यह देख कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव शाहीमाजरा निवासी मधुकर ने बताया कि वह मंगलवार को मार्केट गया था। करीब 11 बजे वह घर लौट रहा था। जब वह फेज-5 से शाहीमाजरा के लिए मुड़ने लगा, तभी पीछे से एक तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से वह काफी दूर जाकर गिरा। उसके सिर से काफी खून भी बहने लगा। इसी बीच कार चालक वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां जमा हुए राहगीरों ने उसको फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता लगा है कि घायल के दाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है और सिर में भी चोट लगी है।