फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सोसाइटी में भरा सीवरेज का पानी, लोगों ने सांसद को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लांडरा खरड़ रोड पर स्थित जेटीपीएल के निवासी अपने घरों के सामने भरे सीवरेज के पानी की निकासी न होने पर सांसद मलविंदर सिंह कंग से पीएसपीसीएल वीआईपी गेस्ट हाउस में मुलाकात की और उनको मांगपत्र सौंपा। संभव नय्यर, हरजीत सिंह सोढ़ी और रोजी ने कहा कि सोसाइटी में काफी समय से घरों के सामने सीवरेज का पानी भरा है। जिसमें मच्छर व मक्खियां पनप रही हैं। निवासियों ने बताया कि बारिश में सोसाइटी समुद्र का रूप ले लेती है। सोसाइटी में वर्षा जल और सीवरेज के पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जेटीपीएल निवासी एक साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स का कहना है कि इस सोसाइटी में करीब 900 परिवार रहते हैं। बिल्डर फ्लैट तो बना रहे हैं। सीवरेज निकासी और सड़कों के निर्माण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सोसाइटी का एसटीपी प्लांट भी कई माह से बंद है। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कई बार शिकायत की गई पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सड़कें टूटी हैं और घरों के सामने हमेशा गंदा पानी जमा रहता है। यहां लोगों ने कर्ज लेकर या अपनी जीवन भर की कमाई लगाकर घर और फ्लैट खरीदे हैं। अब वे कॉलोनी की खराब स्थिति के कारण ठगा महसूस कर रहे हैं। निवासियों ने सीवरेज और वर्षा जल निकासी के स्थायी समाधान के लिए सांसद मलविंदर कंग को मांग पत्र भी सौंपा। सांसद ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने खरड़ के एसडीएम से बात की और सीवरेज के पानी की निकासी का प्रबंध करने को कहा। इसके साथ ही जेटीपीएल निवासी सुदा डोगरा, अश्वनी कुमार, राजन शर्मा ने स्थायी हल के लिए खूनीमाजरा में बन रहे एसटीपी प्लांट में जेटीपीएल का सीवरेज कनेक्शन जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें