फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार ने बाइक चालक को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-7 लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे राहगीरों ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता लगा है कि घायल के सिर पर तीन टांके और हाथ पैर में चोट आई है। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिस पर घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है। फेज-5 निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह एक जिम में ट्रेनर है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे वह जिम से निकल कर घर की ओर जा रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक फरार हो गया। घायल के सिर से काफी खून बहता देख, राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें