जीरकपुर नगर काउंसिल में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते लोग।
- फोटो : MOHALI
जीरकपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने में जुटे जिला प्रशासन के भीतर ही नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। चाहे सामाजिक दूरी हो या थर्मल स्कैनिंग, इनकी तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कोविड-19 के दौरान यहां लगाई गई सैनिटाइजेशन टनल से गुजरने वाले चंद ही लोग हैं। बता दें कि नगर काउंसिल के कार्यालय में ही बड़े अधिकारी बैठते हैं और यहां तमाम प्रकार की परमिशन के साथ ही रजिस्ट्रेशन का काम भी होता है। ऐसी स्थिति में यहां करीब 100 से 200 लोग काम के लिए आते हैं। शुक्रवार को यहां सुबह 10 बजे से ही रजिस्ट्री के लिए लंबी लाइन लग गई। लेकिन दफ्तर के मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनिंग करने वाला कोई नहीं है। कोविड-19 की जब शुरुआत हुई थी तो उस समय नगर काउंसिल के दफ्तर में अधिकारियों ने काम के लिए आने वालों के लिए गोले बनवाए थे लेकिन अब वहां पर कोई इंतजार नहीं करता है बल्कि एक गोले पर दो व्यक्ति खड़े होते हैं।