मोहाली। जिले की अनाज मंडियों गेहूं की आवक के साथ ही खरीद की प्रक्रिया भी लगातार चल रही है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि जिले की अनाज मंडियों में अब तक 89451 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है। इसमें से 88641 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
इस दौरान पनग्रेन ने 25 287, पनसप नेक 21,078, वेयर हाउस ने 10,129, मार्कफैड ने 20 174, एफसीआई ने 11,673 और व्यापारियों ने 300 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। जिले की 25 मंडियों में एक लाख 23 हजार मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना है। बता दें कि जिले में कोरोना के केसों पर नियंत्रण पाने के लिए मंडियों में कोरोना से बचाव के उचित प्रबंध किए हुए हैं, जिससे गेहूं की खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए। संवाद