फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल हिंसा पर टीएमसी के खिलाफ नारेबाजी, भाजपा वर्करों ने राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। विवेकानंद चौक में बंगाल हिंसा को लेकर भाजपा वर्करों की ओर से धरना देते हुए टीएमसी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। स्थानीय मंडल के प्रधान अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में लगाए इस धरने में भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के प्रधान राणा भानू प्रताप विशेष तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन

पंजाब प्रधान भानू प्रताप ने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालयों, उनके समर्थकों के घरों, दुकानों पर हमला किया है। इस हिंसा में कई कार्यकर्ताओं की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े है। राजनीतिक लड़ाई विचारधारा की होती है। इसमें हिंसा का कोई स्थान नहीं है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, अश्वनी बिट्टू, दिनेश जोशी, हरजीत सिंह सहित कई भाजपा वर्कर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें