कुराली। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। खिजराबाद और मुंधो संगतिया स्कूल में कई शिक्षक इसकी चपेट में आ गए हैं। गांव खिजराबाद के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोरोना से 6 शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं। जबकि सेहत विभाग इससे अनजान है और स्कूल में स्टाफ आम दिनों की भांति आ रहा है।
शनिवार को एक महिला शिक्षक कोरोना संक्रमित पाई गई है। कुछ दिनों में ही इस स्कूल की प्रिंसिपल सहित 6 शिक्षक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। स्कूल के इंचार्ज मोहनजीत सिंह ने बताया कि पहले कोरोना संक्रमित 5 शिक्षक एकांतवास में चले आ रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूथगढ़ के एसएमओ कुलदीप सिंह ने कहा कि जो भी शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं उन्हेें एकांतवास में भेजा जा रहा है। इसके अलावा कोरोना के दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। संवाद