फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघपुरा चौक : फ्लाईओवर के दोनों तरफ गड्ढे ही गड्ढे, होते हैं हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित सिंहपुरा चौक पर बने फ्लाईओवर के दोनों तरफ की सड़क जगह-जगह से टूटी पड़ी है। गहरे गड्ढे होने की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। इन गड्ढों से निकलने के कारण वाहनों का भी नुकसान हो रहा है। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे छोटे वाहनों को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद सुनील कुमार, विनोद कुमार, नगला रोड निवासी विजय कुमार और असलम का कहना है कि इस फ्लाईओवर और सड़क को बने हुए अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है। 16 सितंबर 2025 को रेलवे फाटक हटाओ, अंडर पास बनाओ संघर्ष कमेटी आरयूबी 123 के प्रवक्ता गुरबिंदर सिंह संधू का कहना है कि पटियाला चौक से लेकर मैकड़ी चौक तक की खस्ता हालत संबंधी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद विभाग ने पटियाला चौक से लेकर मेट्रो मॉल तक जहां पर भी गड्ढे थे, वहां पर पेचवर्क तुरंत करवा दिया था लेकिन उसके आगे अभी भी काम नहीं हुआ है। गुरबिंदर सिंह संधू ने भी मांग की है कि इस सड़क को तुरंत ठीक करवाया जाए।


यहां सीवर की पाइपलाइन डालने के कारण सड़क खराब हो रही है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता था। पानी भरने के कारण सड़क और भी जल्दी खराब हो जाती है। इस सड़क के दोनों तरफ अक्टूबर माह में फिर से रि-कारपेटिंग का काम करवा दिया जाएगा। इससे लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। - आसिम बांसल, अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें