फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी की ओर से फेज-1 में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सूर्य उपासना और आस्था के प्रतीक छठ महापर्व की तैयारियां शहर में शुरू हो गई हैं। श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी, फेज-1 की ओर से इस वर्ष भी 27 और 28 अक्तूबर को छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान आशु सूद ने बताया कि छठ महापर्व लोक आस्था, शुद्धता और संस्कृति का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष छठ घाट बनाया जा रहा है, जहां स्वच्छता, सुरक्षा और सभी आवश्यक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार सहित इस सामूहिक छठ पूजा में शामिल होकर सूर्य देव की आराधना करें। कमेटी की बैठक में सिकंदर राणा, प्रतीक कपूर, प्रदीप धीमान, पुनीत, प्रिंस मिश्रा, जसबीर सिंह और अमित वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें