फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी, गंदगी से मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 के सिविल अस्पताल में मरीजों को स्ट्रेचर की कमी और जगह-जगह गंदगी से जूझना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को इससे काफी परेशानी हो रही है। अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या के मुकाबले स्ट्रेचर कम उपलब्ध हैं। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने पर मरीजों को स्ट्रेचर के लिए इंतजार करना पड़ता है। इससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है। इमरजेंसी समेत विभिन्न वार्डों में स्ट्रेचर अक्सर मरीजों के इस्तेमाल में रहते हैं।
विज्ञापन

एक साथ अधिक मरीज आने पर तत्काल स्ट्रेचर उपलब्ध कराने में समय लग जाता है। खरड़ से इलाज के लिए पहुंचे मनदीप ने बताया कि स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होने पर परिजनों को काफी परेशानी होती है। गंभीर मरीज को खुद संभालकर ले जाना मुश्किल होता है। बुजुर्ग हरिंदर सिंह ने भी कहा कि अस्पताल में इमरजेंसी के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पर्याप्त स्ट्रेचर होने चाहिए, ताकि मरीजों को इंतजार न करना पड़े।
ओपीडी के आसपास कूड़े का अंबार
ऑर्थो ओपीडी के सामने कूड़े का ढेर लगा नजर आया। इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। डेंटल ओपीडी के बाहर भी कूड़ा जमा होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। मरीजों ने ओपीडी के आसपास नियमित सफाई करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और परिजन आते हैं, इसलिए सफाई जरूरी है।
विज्ञापन



अस्पताल में उपलब्ध स्ट्रेचर अक्सर मरीजों के इस्तेमाल में रहते हैं। इमरजेंसी और वार्डों में जरूरत के अनुसार स्ट्रेचर लगे होते हैं। एक साथ अधिक मरीज आने पर कभी-कभी तत्काल स्ट्रेचर उपलब्ध कराने में समय लग सकता है। मरीजों की सुविधा के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है। - डॉ. अमित अग्रवाल, एडिशनल मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें