फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अदालत से चोरी का आरोपी सजा से पहले भागा, मचा हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शुक्रवार को डेराबस्सी अदालत परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब चोरी के एक मामले में आरोपी गोल्डी सजा सुनाए जाने से ठीक पहले पुलिस की निगरानी से भाग गया। आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। गोल्डी के खिलाफ वर्ष 2021 से चोरी का मामला अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को मामले में अदालत की ओर से उसे सजा सुनाई जानी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी के परिवार ने उसकी जमानत करवाने से इनकार कर दिया था। इसी दौरान आरोपी को मौका मिला और वह अदालत परिसर से भाग गया। पुलिस टीमों ने उसके संभावित ठिकानों के साथ-साथ परिचितों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें