जीरकपुर। पीरमुच्छला की प्रकाश टावर सोसाइटी में 15 अगस्त को तीज समारोह के दौरान हरियाणा पुलिस में तैनात एसआई ने जमकर हंगामा हुआ। पंचकूला के सेक्टर-14 में तैनात अतिरिक्त एसएचओ पर महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है।
सब इंस्पेक्टर पर समारोह के दौरान नशे में अर्धनग्न हालत में घूमने और हाथ में कुल्हाड़ी, डंडा लेकर लोगों को डराने का प्रयास करने का भी आरोप है। सोसाइटी के निवासियों बलविंदर कुमार, सूरजभान, प्रताप चंद, जोगिंदर कौर, ज्वाला सिंह, मुकेश ठाकुर, अभिनव, अमित धालीवाल, अजय गुप्ता, पल्लवी और सोनम ने ढकोली थाने में शिकायत देकर सब इंस्पेक्टर रोशन लाल के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि समारोह के दौरान हाथापाई की स्थिति भी बनी। शिकायत में आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि सब इंस्पेक्टर ने एक युवती को सोसाइटी की चौथी मंजिल से नीचे फेंकने का भी प्रयास किया। पुलिस द्वारा उपलब्ध वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
घटना के बाद सोसाइटी निवासियों ने ढकोली थाने में शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी व अन्य फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।