फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में शिवसेना नेता के सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ स्थित गुलमोहर सिटी में मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा के सुरक्षाकर्मी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घायल हालत में उसे पहले सिविल अस्पताल खरड़ लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल पुलिसकर्मी की पहचान निशान सिंह (40) निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है, जो कमांडो ड्यूटी पर तैनात था। उसे छाती के दाहिने हिस्से में गोली लगी है। घटना को लेकर अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली उसने खुद चलाई या यह हादसा था।

ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक शाम करीब 8 बजे से पहले कुछ पुलिसकर्मी एक घायल व्यक्ति को पिकअप वाहन में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल उस समय बेहोश था और उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, शिवसेना नेता निशांत शर्मा ने बताया कि निशान सिंह उनकी सुरक्षा में तैनात था और घटना से करीब 10 मिनट पहले ही कमरे में गया था। सुरक्षाकर्मी अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब वे कमरे में पहुंचे तो वह बिस्तर पर घायल अवस्था में पड़ा था। निशान सिंह करीब दो महीने पहले ही उनकी सुरक्षा टीम में शामिल हुआ था।

उधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना सिटी खरड़ के एसएचओ अमरिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और घायल के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें