फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम को लाखों का प्रॉपर्टी टैक्स देने वाली फेज-5 की मार्केट में बह रहा सीवरेज का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम को हर साल लाखों रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में देने वाली फेज-5 डाकघर ब्लॉक वाली मार्केट की हालत काफी खस्ता हो गई है। पूरी पार्किंग टूटी पड़ी है और यहां सीवरेज लाइन का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। इस दौरान जहां खरीददारी करने के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। वही, दुकानदारों को भी इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है। साथ ही इलाके में कोई भयानक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लेकिन नगर निगम इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा का कहना है कि नगर निगम को मार्केट की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करना चाहिए। कोरोना महामारी का सामना कर रहे व्यापारियों को वैसे तो निगम ने कोई राहत नहीं दी है, लेकिन कम से कम मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने से तो पीछे नहीं हटना चाहिए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने निगम चुनाव से ठीक पहले करोड़ों रुपये की लागत से शहर की सारी मार्केट के सौंदर्यीकरण किया है। मार्केटों में नई रेलिंग से लेकर कोटा स्टोन तक लगाए गए थे। लेकिन अन्य मार्केटों की तुलना में फेज-5 डाकघर वाली मार्केट की हालत काकी खराब है। मार्केट के एंट्री प्वाइंट से ही मार्केट की स्थिति का पता चल जात है। पूूरी पार्किंग टूटी पड़ी है और यहां पर कई जगह एक से डेढ़ फुट तक गड्ढे पड़े हुए हैं। इसके अलावा सीवरेज लाइन पूरी तरह से बंद हो गई है। जिससे गंदगी सड़कों पर निकलती है। जबकि इस मार्केट में रोजाना कई नामी लोगों से लेकर हस्तियों का आना-जाना लगा रहता है।
इस मामले में समाजसेवी जगविदंर सिंह का कहना है कि निगम हर साल मार्केट वाले लाखों रुपये टैक्स के रूप में देते हैं। जब मार्केट में आने वाले ग्राहकों के लिए पार्किंग तक की सुविधा ही नहीं है तो ऐसी सुंदरता से किसी को क्या लाभ। निगम को चाहिए कि उचित रणनीति बनाकर इस समस्या को हल करें। इसी तरह फेज-5 निवासी संदीप हंस का कहना है कि उनके एरिया को लेकर शुरू से ही नगर निगम गंभीर नहीं था। बस कागजों में रणनीति बनती है। असल में लोगों को मुश्किल ही उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

तीन साल से ऐसे ही हालात
जानकारी के मुुताबिक बोगनवेलिया के सामने स्थित डाकघर ब्लॉक वाली मार्केट काफी अहम है। यहां पर नामी कंपनियों के ब्रांडेड शोरूम हैं। जहां पर मोहाली हीं नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी लोग खरीददारी के लिए आते हैं। लेकिन पार्किंग की खस्ता हालत से रोजाना उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। मार्केट का प्रवेश द्वार भी काफी खराब है। लोगों का कहना है कि यह समस्या करीब तीन साल से है। कोरोना काल में तो किसी ने इस दिशा में गौर तक नहीं किया।
जलभराव की दिक्कत दूर कर संवारेंगे पार्किंग
निगम की तरफ से पहले मार्केट के सौंदर्यीकरण का काम किया गया था, पार्किंग को नहीं सुधारा गया था। पार्किंग में जलभराव की समस्या आती है। ऐसे में पहले उसे दूर किया जाएगा। इसके बाद पार्किंग बनाई जाएगी। इस संबंधी निगम की टीम एस्टीमेट तैयार करने में जुुटी हुई है। पहल के आधार पर लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

- कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें