फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीवरेज ओवरफ्लो से 20 सोसाइटियों के निवासियों का जीवन दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। माइंड ट्री स्कूल से हाईवे तक की रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने 10 हजार लोगों को परेशान कर रखा है जिनमें 20 सोसाइटियों के निवासी शामिल हैं। मंगलवार शाम को एक दोपहिया वाहन चालक की यहां से गुजरते समय बाइक फिसल गई। इससे उनकी दाई टांग की हड्डी टूट गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीवर ओवरफ्लो के कारण सड़कों पर गंदा पानी भर जाता है जिससे वाहनों की आवाजाही और पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा गंदे पानी से उठने वाली बदबू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नगर निगम के अधिकारी समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन





पैदल चलना भी मुश्किल



अंचित गर्ग ने कहा कि सीवर ओवरफ्लो के कारण सड़कों पर गंदा पानी भर जाता है जिससे वाहनों की आवाजाही और पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।




शिकायत भी दर्ज कराई



रविंदर गुलेरिया ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई है लेकिन समस्या बनी हुई है। नगर निगम को समस्या का समाधान करने के लिए दबाव डालने की आवश्यकता है।




समाधान नहीं तो करेंगे प्रदर्शन



आशीष शर्मा ने सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। वह सड़कों की सफाई और रखरखाव भी चाहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम करेंगे।
विज्ञापन





बीते दिन गड्ढे में गिरकर व्यक्ति की टांग की हड्डी टूटी



लगातार पानी भरा रहने के कारण वार्ड-1 की मांइड ट्री स्कूल को जाने वाली सड़क पर गड्ढों की भरमार हैं। पानी भरा रहने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं जिस कारण दर्जनों दो पहिया वाहन चालक इनमें गिरकर घायल हो चुके हैं। बीते दिनों विला प्लासियो सोसाइटी के निवासी चंदन बाइक समेत इन गड्ढों में गिर गए जिस कारण उनकी दाई टांग की हड्डी टूट गई।




जल्द समस्या का समाधान होगा
इस सड़क पर सीवरेज की नई पाइप लाइन डालने के लिए दो करोड़ रुपये पंजाब सरकार द्वारा पास किए जा चुके हैं। इसका टैंडर भी अलॉट हो चुका है। जल्दी ही पंजाब सरकार से इस कार्य के लिए फंड आ जाएगा और इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।- मनराज सिंह, पार्षद वार्ड-1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें