फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीरमुछल्ला की सड़कों पर बह रही सीवर की गंदगी, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंचकूला से सटे पीरमुछल्ला क्षेत्र में बीते कई दिनों से सीवरेज लाइन ओवरफ्लो हो रही है। दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। वीरवार को लोगों ने एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वे लंबे समय से इस समस्या का सामना कर रहे हैं। प्रशासन उनकी परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रहा है। सड़कों पर लगातार बह रहे सीवरेज के कारण संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वार्ड-11 से गुरसेवक सिंह पुनिया, वार्ड-13 से पार्षद सुखवीर सिंह लवली सहित कई निवासियों ने बताया कि वे लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। हालांकि, कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।


निवासियों के आरोप और मांग

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले नगर परिषद ने सीवरेज सफाई के लिए मशीन भेजी थी। लेकिन एक स्थानीय आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने उसे वापस भेज दिया। लोगों का कहना है कि कार्यकर्ता ने पहले किसी अन्य स्थान पर सफाई कराने की बात कही। बाद में वहां भी कोई काम नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद चुनाव में पीरमुछल्ला क्षेत्र से अपेक्षित समर्थन न मिलने के कारण इलाके की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि पीरमुछल्ला भी नगर परिषद जीरकपुर के अधिकार क्षेत्र में आता है। यहां के लोगों को भी समान सुविधाएं मिलनी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि नगर परिषद तत्काल सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त कर समस्या से राहत दिलाए।
विज्ञापन





निरीक्षण पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीरवार रात करीब 11 बजे नगर परिषद के नवनियुक्त प्रधान गुरप्रीत सिंह विर्क क्षेत्र में पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने केवल कुछ मैनहोल के ढक्कन खुलवाकर निरीक्षण किया। लोगों का कहना है कि जहां वास्तविक रूप से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है, वहां न तो निरीक्षण किया गया और न ही राहत कार्य शुरू कराया गया।






प्रधान होने के नाते मेरी प्राथमिकता पूरे शहर में जहां भी कोई समस्या है, उसका तत्काल समाधान कराना है। पीरमुछल्ला क्षेत्र में मेरी ओर से बुधवार रात 11 बजे मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को बनती कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान नगर परिषद जीरकपुर





शिवनगर में सीवर की ब्लॉकेज को खोल दिया गया है। मेन चौक के पास सड़क के नीचे सीवर पाइप दब गई है। पाइप दबाने के कारण सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। जल्द ही खुदाई कर क्षतिग्रस्त पाइप को बदल दिया जाएगा, जिससे सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। -सवनीत सिंह, जेई, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें