फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गेट दे रहे हैं हादसों को न्योता

Thu, 08 Sep 2016 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
गेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेज-3बी1 की रेजिडेंट एसोसिएशन के प्रधान रिटायर कर्नल एचएस संघा ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में विभिन्न जगह लगे सिक्योरिटी गेटों को तुरंत हटाया जाए। उनका कहना है कि इन गेटों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इससे लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है। कर्नल ने कहा कि नगर निगम ने कुछ समय पहले फेज-3बी2 से तीन गेट व फेज-3बी1 से एक गेट हटाया था। जबकि शेष गेट उसी तरह से लगे हुए हैं। जिन्हें हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने इन गेटों को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की थी। इतना ही नहीं उन्होंने जनवरी में हुई हाउस की मीटिंग में इस संबंध में प्रस्ताव भी पास करवाया था। इसके बाद भी निगम के अफसर इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने बताया कि कुलजीत सिंह बेदी ने 24 जून 2016 को इसके लिए निगम को पत्र भी लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि यह सिक्योरिटी गेट जल्द नहीं हटाए गए तो वह लोगों को साथ लेकर जेसीबी की मदद से गेट उखाड़कर निगम के दफ्तर में रखवा देंगे। उन्होंने बताया कि इन गेटों को हटाने की कार्रवाई 11 जुलाई को शुरू हुई थी। लेकिन अभी तक अन्य फेजों से गेट नहीं हटाए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि इन गेटों को पहल के आधार पर हटाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें