फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर-81 बनेगा नॉलेज हब, मेडिकल कॉलेज सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थान होंगे स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-81 को नॉलेज पार्क के रूप में विकसित करने की दिशा में गमाडा ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस परियोजना से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर बनेंगे। अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र को एक संगठित नॉलेज हब के रूप में तैयार किया जाएगा, जहां मेडिकल कॉलेज सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित होने की संभावना है। गमाडा ने सेक्टर में प्रस्तावित इस विकास परियोजना के लिए करीब 65 एकड़ क्षेत्र के लिए एनवायरनमेंटल इम्पैक्ट असेसमेंट स्टडी, एनवायरनमेंट क्लियरेंस और कंसेंट टू एस्टैब्लिश प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह परियोजना मुख्य रूप से भूमि विकास पर आधारित है। इसके तहत भविष्य में विभिन्न शैक्षणिक और संस्थागत ढांचे विकसित किए जाएंगे। ईआईए स्टडी के माध्यम से परियोजना का पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों जैसे वायु, जल, ध्वनि और ट्रैफिक का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि विकास कार्य पर्यावरण मानकों के अनुरूप हो सके। अधिकारियों का कहना है कि सभी आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। गमाडा ने इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 13 अप्रैल के बाद इस पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा।


बनाई जा रही 150 फीट चौड़ी सड़क
सेक्टर-81 में विकसित हो रही नॉलेज सिटी तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 150 फीट चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करना और आवागमन को सुगम बनाना है। नई चौड़ी सड़कों के बनने से ट्रैफिक दबाव कम होगा और सेक्टर-81 को शहर के अन्य प्रमुख हिस्सों से सीधा और तेज संपर्क मिलेगा। इससे पहले सेक्टर-81 में कई नामी प्राइवेट और सरकारी संस्थान जैसे की आईएसबी, आईआईएसईआर, नाबी, इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी संस्थान है। इसी सेक्टर में सरकारी मेडिकल काॅलेज के लिए भी जमीन चयनित की गई है।
विज्ञापन


यह परियोजना नॉलेज पार्क के रूप में प्लान की गई है, जहां इसी तरह के अन्य संस्थान भी विकसित होंगे। फिलहाल यह एक लैंड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। यहां आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा। -हिमांशु संधू, एक्सईएन, गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें