जीरकपुर। 66 केवी मुबारिकपुर-ढकोली लाइन के आवश्यक अपग्रेडेशन कार्य के चलते 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की सूचना के अनुसार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 66 केवी बलटाना ग्रिड और 66 केवी ढकोली ग्रिड से निकलने वाले सभी फीडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
इस दौरान बलटाना, वाधवा नगर, बिशनपुरा, सिंहपुरा, गाजीपुर, नगला, सनौली, ढकोली, पीरमुछल्ला, किशनपुरा सहित इन क्षेत्रों की सभी कॉलोनियों और सोसाइटियों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ टेक्निकल-2 ढकोली ने बताया कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुचारू बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें।