डेराबस्सी। समगोली क्षेत्र में स्थित शराब की फैक्टरियों की ओर से निकाले जा रहे गीले कूड़े के कारण लोगों को आ रही परेशानी के संबंध में नोटिस लेते हुए डेराबस्सी के एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने नोटिस लिया है। उन्होंने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) को नोटिस जारी कर 26 दिसंबर तक जवाब मांगा है और कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, शराब और बीयर की फैक्टरियों की ओर से गीला कूड़ा बड़े वाहनों में भरकर संगोली गांव के नजदीक खेतों में गिराया जा रहा है। इस कारण वहां मक्खियों की तादाद बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का वहां रहना और खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा यहां गांव में दो सरकारी स्कूल भी हैं जिनके आसपास शराब की फैक्टरियों का गीले कूड़े का डंप किया जा रहा है। इसके चलते स्कूल में पढ़ते विद्यार्थियों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।
मंडी बोर्ड के अधिकारियों को खराब हुई सड़क में सुधार करने के लिए दिए आदेशएसडीएम हिमांशु गुप्ता ने एक अन्य मामले में तसिंबली से रानी माजरा जाने वाली सड़क टूटी होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कार्यकारी इंजीनियर पंजाब मंडी बोर्ड को नोटिस जारी कर आदेश दिए कि इस सड़क को तुरंत प्रभाव से लोगों के चलने योग्य बनाने के बाद रिपोर्ट दफ्तर में पेश करें।