फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शिक्षा बोर्ड के कच्चे कर्मियों को पक्का न करने पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने सामूहिक छुट्टी लेकर पीएसईबी के दफ्तर के बाहर धरना दिया। इस दौरान धरनाकारियों ने विधायक कुलवंत सिंह के दफ्तर तक मार्च भी निकाला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम का मांगपत्र भी दिया।
विज्ञापन

डेलीवेज कर्मचारी यूनियन के महासचिव इंदरजीत सिंह, भगवंत सिंह, राजपाल कौर, प्रधान राज कुमार, मंदीप सिंह, कांट्रैक्ट कर्मचारियों के नेता गुरदीप सिंह ने कहा कि 525 कर्मचारी डेलीवेज पर काम कर रहे हैं। सरकार ने सत्ता में आने से पहले सभी को पक्का करने का वादा किया था लेकिन अब तक उन्हें पक्का नहीं किया। एक साल पहले इस मामले को लेकर बनाई कमेटी ने भी कुछ नहीं किया है। सरकार की ओर से किया जा रहा शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। बोर्ड उन्हें श्रम कानून से भी कम पैसे दे रहा है। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो जल्द सीटू इस मामले में बड़ा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें