फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एसडीएम ने गैस एजेंसियों को दी उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर देने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। एसडीएम खरड़ गुरमिंदर सिंह ने सब डिवीजन खरड़ के अधीन आती गैस एजेंसियों के प्रबंधकों और प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को एक बैठक के दौरान हिदायतें जारी की हैं कि गैस उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर की आपूर्ति देना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गैस की बुकिंग के बाद सप्लाई वाली तारीख पर गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की सप्लाई दी जाए।उन्होंने कहा कि जहां कहीं गैस सिलिंडर की समस्या आ रही हैं, उसे तुरंत दूर किया जाये। इस अवसर पर उन्होंने सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अफसर खरड़ और कुराली को भी हिदायतें दी कि वह अपने अपने क्षेत्र के अधीन आती गैस एजेंसियों की चेकिंग करें और यह भी देखा जाए कि उनके पास कितने सिलिंडर रोजाना आते हैं और कितने सिलिंडर की सप्लाई दी जाती है और गैस एजेंसियां अपने गोदाम में कितने सिलिंडर रिजर्व रखती हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई की जाए
एसडीएम ने कहा कि कोई गैस एजेंसी या उसका सप्लायर निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूलता है तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। इस अवसर पर उन्होंने सब डिवीजन खरड़ के ग्रामीण तथा शहरी लोगों को अपील करते हुए कहा कि गैस की कोई कमी नही है और न कमी आने दी जाएगी और गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर गैस की सप्लाई दी जाएगी। इस बैठक में सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अफसर खरड़ इंदु बाला, विभाग के इंस्पेक्टर और गैस एजेंसियों के प्रबंधक और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें