फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज 11 में अब नहीं भरेगा बारिश का पानी, भूमिगत टंकी बननी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 में लंबे समय से चली आ रही बारिश के पानी की निकासी की समस्या का अब जल्द ही हल हो जाएगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से फेज-11 में 34 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली (रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम के तहत) भूमिगत पानी की टंकी का निर्माण करवाया जा रहा है। इसमें बारिश का पानी एकत्र होगा। इससे इलाके के लोगों को बारिश के पानी की समस्या से भी निजात मिलेगी। शनिवार को फेज-11 में पानी की टंकी बनाने के काम की शुरूआत की गई। इलाके पार्षद और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर ऋषभ जैन की ओर से स्थानीय लोगों के साथ मिलकर यह काम शुरू करवाया गया। जैन ने बताया कि इस टैंक के बन जाने से फेज-11 की बरसाती पानी निकासी की समस्या से काफी राहत मिलेगी। 34 लाख की लागत से बनने वाली इस टंकी की क्षमता एक लाख लीटर होगी और इसमें 47 हॉर्स पावर की मोटर और 62.5 किलोवाट का जेनरेटर लगाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ हरपाल सिंह सोढ़ी, चमन लाल, अवतार सिंह, पवनदीप सिंह, राज कुमार शाही, रमन, मास्टर दिलबर सिंह, परमजीत कौर, कुलदीप कौर, कमलजीत कौर, कुक्कू, दविंदर कौर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें