फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रीनिंग का काम पूरा, नयागांव से आज लद्दाख भेजे जाएंगे स्टूडेंट्स और अन्य प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नयागांव में सेहत विभाग की ओर से बनाए गए मेडिकल जांच केंद्र में पहले दिन के मुताबिक दूसरे दिन सौ प्रतिशत से अधिक प्रवासी मजदूरों की जांच करना सेहत विभाग और पुलिस कर्मचारियों के लिए चुनौती पूर्ण रहा। लेकिन इसके बावजूद दोनों विभागों ने सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए प्रवासी मजदूरों और स्टूडेंट्स को निराश नहीं किया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन में अब तक 2271 लोगों की स्क्रीनिंग करके उन्हें हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट दिया गया। इस काम में डॉ. रेनू, डॉ. आरती, डॉ. संजय, डॉ. सलोनी सहित हेल्थ विभाग के कर्मचारी बहादुर सिंह और जसपाल सिंह सहित अन्य दो दिनों से इस स्क्रीनिंग के काम में जुटे हुए हैं। इस दौरान करीब 80 लद्दाख के रहने वाले स्टूडेंट्स की भी जांच की गई है। इन सभी को बुधवार सुबह 10 बजे यहां से रवाना किया जाएगा।
हेल्थ विभाग की ओर से मौके पर मौजूद डीएसपी रुपिंदर कौर की अगुवाई में मंगलवार शाम तक 1665 लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके पर डीएसपी रूपिंदर कौर की निगरानी में पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया और लोगों को बताया गया कि किस तरह से ऑनलाइन या हेल्पलाइन नंबर पर प्रवासी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार जसकरण सिंह बराड़ ने कहा कि मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र मिलने के बाद लोगों को घर वापिस लौटने की चिंता सता रही है। लेकिन उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। पंजाब सरकार की ओर से उनके मोबाइल में ट्रेन या फिर बस का रजिस्ट्रेशन नंबर निर्धारित किए गए दिन के साथ आएगा। इस तरह वह आसानी से बिना किसी दिक्कत के घर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें