फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा क्रिकेटर से स्कूटर, मोबाइल और किट लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पीसीए क्रिकेट स्टेडियम से कोचिंग लेकर घर जा रहे युवा क्रिकेटर से लूट का मामला सामने आया है। आरोपी लुटेरे क्रिकेट खिलाड़ी से उसका स्कूटर, मोबाइल फोन और क्रिकेट किट तक लूट कर ले गए। क्रिकेटर की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं शहर में इस तरह की लूट का यह पहला मामला है, जब किसी खिलाड़ी से इस तरह लूट की वारदात हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवा क्रिकेटर हर्षदीप सिंह धीमान ने बताया कि वह क्रिकेट अकेडमी स्तर का खिलाड़ी है। वीरवार रात को वह पीसीए से अभ्यास करने के बाद अपने स्कूटर पर सेक्टर-109 स्थित अपने घर वापस लौट रहा था। जब वह प्रीत सिटी के नजदीक पहुंचे तो एक कार ने उसके स्कूटर को पीछे से हिट कर दिया। इस दौरान कार की टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया और आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। जब तक वह कुछ समझ पाता तभी बाइक पर तीन युवक वहां अचानक पहुंचे और वह उसका स्कूटर, मोबाइल फोन, क्रिकेट किट और अन्य सामान लूट कर फरार हो गए।
वहीं हर्षदीप के पिता चरनजीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं और उसके टेस्ट आदि करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर्षदीप सिंह एक निजी क्रिकेट अकेडमी से कोचिंग ले रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान उसे काफी चोट आई है और पूरा परिवार भी इस वजह से दहशत में है।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को किसानों का मुल्लांपुर और जीरकपुर में धरना था। इसलिए पूरी पुलिस फोर्स वहां पर लगी थी और इसी मौके का शातिरों ने फायदा उठाया। हालांकि इस केस से पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठ रहे हैं। किसी युवा खिलाड़ी से इस तरह की यह पहली वारदात हुई है। लोगों को कहना है कि प्रशासन को अब इलाके में सुरक्षा पहरा मजबूत करना होगा, ताकि इलाके के लोगों का फायदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें