फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइलेंसर से निकली चिंगारी से स्कूटर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला में बुधवार देर शाम चलते स्कूटर के साइलेंसर से निकली चिंगारी से स्कूटर जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि चालक हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना में हैरानी की बात यह रही कि आग लगने के बाद मालिक ने उसे बुझाने की कोशिश तक नहीं की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 7 बजे एक व्यक्ति महिंदरा डियो स्कूटर पर ट्राइसिटी प्लाजा से ढकोली की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब वह इंपीरियल टॉवर गेट के पास पहुंचा तो स्कूटर में अचानक शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद चालक ने स्कूटर एक तरफ लगाकर जांच करनी चाही, लेकिन इतने में साइलेंसर से निकली चिंगारी ने पूरे स्कूटर को चपेट में ले लिया। कुछ ही क्षणों में स्कूटर जलकर खाक हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि जिस समय घटना घटी तो लोग आग बुझाने में लगे रहे जबकि उसके मालिक ने आग बुझाने की कोशिश तक नहीं की।
मामले को लेकर ढकोली पुलिस अधिकारियों से बात की तो उनका कहना था कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसी कोई घटना घटी है तो शिकायत मिलने के बाद उसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें