फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में नवजात की मौत, डॉक्टर ने बुलाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर के अस्पताल में लड़की के जन्म के कुछ घंटों के बाद अचानक मौत हो गई। लड़की की अचानक मौत होने पर डॉक्टर ने मामले को संदिग्ध देखते हुए वहां पुलिस बुला ली। पुलिस बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खरड़ ले गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव थाना गोबिन्दगढ़ की रूपा रानी ने बुधवार दोपहर 3:15 बजे एक लड़की को जन्म दिया। वह बिल्कुल तंदुरुस्त थी लेकिन रात को बच्ची की अचानक मौत हो गई। बच्ची की मां ने बताया कि जन्म के बाद बच्ची तंदुरुस्त थी और रात को दूध पीकर सो गई। बच्ची द्वारा कोई हिलजुल न करने पर उन्होंने डॉक्टर को बताया तो उन्होंने आकर बच्ची को चेक करके मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही डॉ. बिक्रम ने मामले को संदिग्ध देखते हुए पुलिस को सूचित किया और अस्पताल की ओर से भेजी रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डॉक्टर बिक्रम ने बताया कि बच्ची की मौत को लेकर वे हैरान थे। उन्होंने अचानक हुई मौत के कारणों को जानने के लिए ही पुलिस को बताया। वहीं एसएचओ कुलवंत सिंह ने कहा कि अभी धारा 174 तहत कार्रवाई करते हुए मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खरड़ भेजा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें