डेराबस्सी। दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एक स्कूल बस की तेज रफ्तार पिकअप जीप से टक्कर हो गई। हालांकि, बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच गए।
स्कूल ट्रांसपोर्ट इंचार्ज गुरचरण सिंह ने बताया कि दोपहर में स्कूल बंद होने के बाद बस बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए निकली थी। जैसे ही बस टेंपो यूनियन के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार पिकअप जीप अचानक बस के सामने मुड़ गई।
बस के ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाई, लेकिन बस पिकअप से जा टकराई। बस का आगे का शीशा चकनाचूर हो गया, लेकिन कोई चोटिल नहीं हुआ। ड्राइवर की सूझबूझ और सतर्कता के कारण बस में सवार किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई। कुछ समय बाद स्कूल प्रशासन ने एक दूसरी बस भेजकर सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया।