सुपर स्टार सतीश कौल को मिली अस्पताल से छुट्टी
- फोटो : file pic
हड्डी टूटने के कारण करीब एक साल से ज्ञान गंगा सागर अस्पताल में दाखिल पंजाबी फिल्मों के पूर्व सुपर स्टार सतीश कौल को शनिवार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अपना घर नहीं होने के कारण वह डिप्रेशन में थे। उन्हें ज्ञान सागर अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया था। इस दौरान कौल की प्रशंसक सत्या देवी ने लंबे समय तक उनकी सेवा की। इस मौके पर उन्होंने ने ज्ञान सागर अस्पताल के सरपरस्त निर्मल सिंह भंगू और उनकी बेटी वरिंदर कौर सहित अस्पताल ट्रस्टी हरसतिंदर सिंह, सीईओ मनीष जाखड़ का विशेष तौर धन्यवाद किया।
इस मौके पर प्रबंधकों ने सतीश कौल को पुस्तकें देकर सममानित किया। गौरतलब है कि हड्डी टूटने के कारण 10 जून 2015 को वह ज्ञान सागर में भर्ती हुए थे। उस समय हड्डी रोग स्पेशलिस्ट डॉ. मनपाल सिंह नरूला ने उन का इलाज किया था। डाक्टर के मुताबिक, अब कौल ठीक हो कर चलने के काबिल हो गए है। इस मौके पर कालेज के सीईओ मनीष जाखड़ ने कहा कि सतीश कौल की बीमारी पर अब तक अस्पताल का 21 लाख 48 हजार 439 रुपये का खर्च आ चुका है। लेकिन, उन्होंने पंजाबी फिल्म जगत के महानायक और सुपर स्टार कलाकार की यादों को ताजा करने के लिए उन्हें नया जीवन प्रदान दिया है। उन्हें कहा कि ज्ञान सागर एक ऐसा संस्थान है जो कि समय समय पर गरीब जरूरतमंदों की मदद करती है।
बालीवुड से लेकर पंजाबी फिल्म उद्योग तक
बीआर चोपड़ा की महाभारत सहित कई टीवी सीरियल और बालीवुड की फिल्मों अभिनय कर चुके सतीश कौल लंबे समय तक पंजाबी फिल्मों में छाये रहे हैं। लगातार पंजाबी हिट फिल्में देने वाले सतीश कौल को पंजाबी फिल्मों का सुपर स्टार का दर्जा दिया गया।