फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, कूड़े से शहर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अपनी मांगों को लेकर 15 दिन से हड़ताल पर बैठे नगर परिषद के थर्ड और फोर्थ क्लास के कच्चे कर्मचारियों और लोकल बॉडी विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। बैठक से कोई ठोस समाधान नहीं निकलने पर कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई इलाकों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिन्हें उठाने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य बाजारों, रिहायशी कॉलोनियों और सड़क किनारे जमा कूड़े से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में फैल रही बदबू और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रदीप सूद का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार और विभाग उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें नियमित करने, वेतन बढ़ाने और अन्य सुविधाओं संबंधी मांगों पर अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। हड़ताली कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शहरवासियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई न होने से गलियों और बाजारों में हालात खराब हो रहे हैं। कई स्थानों पर आवारा पशु कचरे में मुंह डालते दिखाई दे रहे हैं, जिससे गंदगी और फैल रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालकर शहर की सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें