फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई, सेनेटरी इंस्पेक्टर ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। त्योहारों के दौरान आजकल चारों तरफ सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसके चलते नगर परिषद जीरकपुर के सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने जगह-जगह दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने संबंधी आदेश जारी किए हैं। उनका कहना है कि आज वह सिर्फ लोगों को जागरूक करने आए हैं, लेकिन कल से सख्त कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में ज्यादा कचरा सिर्फ प्लास्टिक का ही होता है।
विज्ञापन

इस प्रकार के प्लास्टिक के प्रयोग से कचरा तो बढ़ता ही है, उसके साथ-साथ पर्यावरण में प्रदूषण भी बढ़ता है। अगर लोग प्लास्टिक का प्रयोग करने की जगह कपड़े के थैले का प्रयोग करना शुरू करने लग जाएंगे तो 50 से 60% सफाई अपने आप रहने लग जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कल से प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के चालान भी काटे जाएंगे और भारी जुर्माना भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें