फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डीसी मोहाली कार्यालय के बाहर किसान यूनियन का धरना 8 को कर्मचारी संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। संयुक्त किसान मोर्चा के संगठनों की शनिवार को गुरुद्वारा अंब साहिब में बैठक हुई। इसमें मोहाली जिले के संगठन, बीकेयू राजेवाल, बीकेयू चढूनी, बीकेयू पुआध, बीकेयू कादियां, बीकेयू डकौदान, बीकेयू लखोवाल, बीकेयू उग्राहां मौजूद रहे। बैठक में 8 अक्टूबर को डीसी मोहाली के कार्यालय के बाहर तीन घंटे धरना देने और ज्ञापन सौंपने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसमें मुख्य मांगें बाढ़ से किसान मजदूरों को हुए नुकसान की भरपाई जैसे डीएपी, यूरिया की कमी, धान की नमी बढ़ाने, मोहाली जिले की सड़कों के बारे में, धान की बौना बीमारी, हल्दी की बीमारी, पराली प्रबंधन की व्यवस्था, भारत माला परियोजना की सड़कों में स्लिप रोड के बारे में, डीएपी खाद, यूरिया खाद सहकारी समिति के बारे में, खरड़ के पानी से कई गांवों को मौत के मुंह में जाने से बचाने, घग्गर के टूटे तटबंध की मरम्मत करने से संबंधित थी। डीसी कार्यालय के बाहर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरना देने का फैसला किया गया। इस मौके परमदीप सिंह बैदवान, किरपाल सिंह स्याऊ, कुलबीर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें